
जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-राकेश भार्गव। जिला होशियारपुर के प्रसिद्ध गांव जनौड़ी के सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरवार में गत वर्षों की भांति इस बर्ष भी वैसाखी का त्योहार वड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 12 अप्रैल शनिवार को बाबा जी का जागरण हुआ।13 अप्रैल रविवार को प्रसिद्ध विद्वान पिंकी शर्मा द्वारा विधी विधान से करवाए हवन यज्ञ के पश्चात बाबा जी का झंडा चढ़ाया गया। तत्पश्चात् भंडारा लगाया गया। कमेटी के सचिव अनिल डढवाल ने इस पावन पवित्र त्योहार की पूर्णता के लिए प्रशासन के साथ साथ युवा पीढ़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इनके सहयोग के विना ऐसे बड़े कार्यक्रम की सफलता के बारे सोचा भी नहीं जा सकता है। राकेश शर्मा ने इस तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए नंद किशोर शर्मा, मेजर सतीश मिन्हास, ज्योति मिन्हास, तथा ठाकुर महेन्द्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि धन तो बहुत लोगों के पास है, परंतु धार्मिक आयोजनों में इसका उपयोग करना, सभी के हिस्से नहीं आता है। शर्मा ने एस एच ओ हरयाना हरीश कुमार का कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे बड़े आयोजन में खुद हाजिर रह कर, उन्होंने भविष्य के लिए भी एक मिसाल कायम कर दी है।

प्रधान रूप सिंह ने बताया कि वैसाखी के शुभ अवसर पर लगभग एक लाख संगत बाबाजी के दरबार में नतमस्तक हुई है। सभी के लिए लंगर रूपी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। भारत सरकार के पूर्व मंत्री विजय सांपला, साहिल सांपला, करणी सेना के प्रधान लक्की ठाकुर, समाज सेवी सोनू ठाकुर, प्रभात कुमार, मनमोहन कौशल, नितिन,रंजू, जौली, लाला, विवेक, मोहन, वांका, शिंदू, सरपंच राहुल, डाक्टर संदीप डढवाल, सुमीर, वल्ली, रघुनंदन, मनी,गौरव, साहिल, दिनेश, मोनू, चमन लाल, अश्विनी ठाकुर, मस्त राम, पिंकी फौजी, अनिल शर्मा, भुपिंद्र सिंह, काकू, शक्ति, सुभाष, छज्जू, दविंदर सिंह, के अलावा ठाकुर संजीव, जोगिंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, संदीप कुमार, अजमेर सिंह, नरेंद्र सिंह,शेर सिंह, कुलदीप सिंह, मनोहर लाल, सुमेर सिंह, राजेन्द्र सिंह, राम मूर्ति, करनवीर सिंह, वरूण शर्मा, ईषान ठाकुर व अन्य भी उपस्थित थे।












