Thursday, November 5, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर ने लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड का लिया जायज़ा

डिप्टी कमिश्नर ने लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड का लिया जायज़ा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क का निर्माण 31 मई 2025 तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। डा. अग्रवाल ने कहा कि लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है, जिसे समय पर पूरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर सड़क का निर्माण पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि सड़क का 70 प्रतिशत बेस वर्क अब तक पूरा हो चुका है।

Advertisements

इस पर डिप्टी कमिश्नर ने कार्य की गति में और तेजी लाने तथा शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि शहर के लोगों को इस सड़क का उपयोग करने में राहत मिल सके। इस मौके पर उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल अधिकारियों को सड़क पर लगे बिजली के खंभों को 15 दिन के भीतर शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए ताकि निर्माण कार्य उचित रूप से किया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर, लोक निर्माण विभाग के एक्सियन संदीप कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here