Sunday, October 18, 2026
Home Latest डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण पर चार सप्ताह का कोर्स 28 अप्रैल से शुरू

डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण पर चार सप्ताह का कोर्स 28 अप्रैल से शुरू

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी डायरेक्टर डेयरी कश्मीर सिंह ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पंजाब डेयरी विकास बोर्ड द्वारा 28 अप्रैल, 2025 से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र, फगवाड़ा में चार सप्ताह का डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण कोर्स चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक डेयरी किसान, जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है तथा जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तथा जिनके पास पहले 5 पशु रखे हो वे प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। उपनिदेशक ने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स में डेयरी किसानों को कुशल डेयरी प्रबंधक बनाने के लिए पशु देखभाल, विभिन्न बीमारियों, कृत्रिम गर्भाधान, दूध से डेयरी उत्पाद तैयार करने आदि विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान मॉडल पशु शेडों के निर्माण, दूध निकालने वाली मशीनों तथा डेयरी व्यवसाय के पूर्ण मशीनीकरण के लिए आवश्यक तकनीकों व अनुदानों के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि जालंधर जिले के इच्छुक युवा 23 अप्रैल 2025 तक कार्यालय उप निदेशक, डेयरी विकास जालंधर, आरडीडीएल कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड से प्रॉस्पेक्टस (फॉर्म) प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षुओं के लिए सामान्य वर्ग के लिए 5000 रुपये फीस अनुसूचित जाति के लिए 4000 रुपये फीस होगी।उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98781-44601 और 94787-26641 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here