Thursday, October 29, 2026
Home Crime पावरकाम के आर.ए. के घर चोरी

पावरकाम के आर.ए. के घर चोरी

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : पंजित जी। चोरों ने गत रात श्री गुरु नानक कलोनी टांडा में बिजली घर के आर.ए के घर को निशाना बनाते हुए घर का समान चुरा लिया। चोरी का शिकार हुए आर.ए अनिल कुमार पुत्र शक्ति राम ने बताया कि गत रात अपने मूल गांव ढडियाला परिवार समेत गया हुआ था। आज सुबह जब लौटे तो

Advertisements

श्री गुरु नानक कलोनी स्थित उसके घर के ताले टूटे हुए थे। चोर घर से एक एल.सी.डी, मोबाइल और अन्य कीमती समान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here