
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजपूत सभा होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान ठाकुर सरजीवन सिंह की अध्यक्षता में आपातकाल मीटिंग की और पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों का कायरतापूर्ण नरसंहार की दिल को झंझोर कर रख देने वाली इस दुर्घटना की निंदा की। यह धर्म के आधार पर हुए नरसंहार से हमारे देश के राजनीतिक दलों को भी सीख लेने का मौका है, क्योंकि आतंकवादियों के लिए जाति, भाषा, इलाका या पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। यह एक गजवा-ए-हिंद का स्पष्ट नमूना है।

आज देश के हर वर्ग को एक-साथ मिलकर इस तरह की साजिशों की खुल कर निंदा करनी चाहिए। इस चिंता एवं दुःख की घड़ी में राजपूत बरादरी इस कायरतापूर्ण हरकत की निंदा करती है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंनें सरकार से मांग की है कि इस घटना की सख्त जवाबी कार्रवाई की जाए।












