
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर की गई हिंसा का कायराना और अमानवीय कृत्य बताया। अध्यक्ष एडवोकेट पी.एस.घुमन ने कहा कि एसोसिएशन ने पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और आज न्यायिक कार्य को पूरी तरह से स्थगित करने का आह्वान किया। बीते दिनीं होशियारपुर बंद की कॉल पर भी जिला बार एसोसिएशन द्वारा समर्थन किया गया और कामकाज ठग रखा गया।

महासचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इसे एक बर्बर हमला बताया, जिसका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। बार निकाय ने अपने सभी सदस्यों और अधिवक्ताओं से क्षेत्रीय शांति के लिए जारी खतरे के विरोध में अदालती काम से दूर रहने को कहा।
बार एसोसिएशनों ने अधिकारियों से अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने और नागरिकों को ऐसे भविष्य के खतरों से बचाने के लिए मजबूत निवारक उपाय सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।











