Monday, October 19, 2026
Home Latest सीएसआईआर-सीएलआरआई क्षेत्रीय केंद्र, जालंधर में 78वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

सीएसआईआर-सीएलआरआई क्षेत्रीय केंद्र, जालंधर में 78वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीएसआईआर-केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान (सीएलआरआई) क्षेत्रीय केंद्र जालंधर ने द्वारा अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्कूल ऑफ एमिनेंस भार्गो कैंप जालंधर के छात्र और संकाय सदस्य, तथा चर्म उद्योग से टैनरों और तकनीकी कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। मुख्य अतिथि, अमनदीप सिंह संधू, अध्यक्ष, पंजाब लेदर फेडरेशन ने चर्म उद्योग और हमारे देश की अर्थ-व्यवस्था में इसके योगदान के बारे में अध्यक्षीय भाषण दिया।

Advertisements

डॉ. एस. वी. श्रीनिवासन, प्रभारी वैज्ञानिक ने सीएसआईआर-सीएलआरआई के अधिदेश का विहंगावलोकन प्रस्तुत किया और सीएसआईआर में अनुसंधान क्षेत्रों में छात्रों के लिए संभावित अवसरों की जानकारी दी। डॉ. पी. सुधाकर, प्रधान वैज्ञानिक ने चर्म और चर्म उत्पादों के परीक्षण के लिए आवश्यक मानक प्रोटोकॉल को लेकर जानकारी दी। डॉ. मोजिआरसी वी, वैज्ञानिक और श्री अरुलमणि, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ने “चर्म और उसके अपशिष्ट प्रबंधन, तथा सतत विकास लक्ष्य” पर एक प्रस्तुति दी और समूह कार्य संचालन किए।

अन्य तकनीकी सहयोगी, रजनीश कुमार, आशिमा पाल औरअजीत कुमार ने चर्म के भौतिक और रासायनिक परीक्षण पर प्रकाश डालते हुए केंद्र की सुविधाओं का निरूपण किया, जिसके बाद विभिन्न चर्म और चर्म उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन एक वृक्षारोपण के साथ हुआ और कुल मिलाकर, छात्रों और अन्य प्रतिभागियों ने अपनी अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here