Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur श्रीवृंदावन धाम से पधारे गोलू गोस्वामी का स्वागत, संत नगरी में आकर...

श्रीवृंदावन धाम से पधारे गोलू गोस्वामी का स्वागत, संत नगरी में आकर अच्छा लगता है: गोस्वामी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री वृंदावन धाम (श्री बांके बिहारी मंदिर) से होशियारपुर पहुंचे गोलू गोस्वामी का डा. रमन घई के निवास स्थान पर स्वागत किया गया। इस मौके पर गोलू गोस्वामी ने कहा कि संत नगरी होशियारपुर में आकर उन्हें असीम आनंद एवं शांति की अनुभूति हुई है तथा वे हरि इच्छा तक यहां आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्री हरिबावा जी का इस शहर पर विशेष आशीर्वाद है तथा अन्य साधू संतों की कृपा से होशियारपुर विश्व में एक विशेष स्थान रखता है।

Advertisements

उन्होंने यहां आने पर डा. रमन घई एवं उनके साथियों द्वारा दिए गए स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. रमन घई ने कहा कि श्री वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के दर्शनों को होशियारपुर से जाने वाले श्रद्धालुओं को गोलू गोस्वामी जी का बहुत सहयोग मिलता है तथा वे श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करवाने में भी बहुत सहायता करते हैं। जिसके चलते समस्त श्रद्धालुओं की यात्रा सफल हो जाती है। उन्होंने गोलू गोस्वामी से अनुरोध किया कि वह इसी प्रकार ठाकुर जी के चरणों की सेवा करें और दूसरों को भी इससे जोड़ते रहें। इस मौके पर दीपक शारदा, मनोज शर्मा, डा. पंकज शर्मा, ज्ञान बांसल, अशोक सोढी, मिश्रा, बंटी नंबरदार, धीरज शर्मा, रोहित तहसील, राधे शर्मा, निखिल मल्होत्रा सहित अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here