
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में एक स्नैंचिंग के मामले में शामिल एक युवक के घर पर छापा मारने पुलिस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना में स्थानीय निवासी भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी मुताबक आरोपियों ने एक प्रवासी का फोन छीना था। जिसकी शिकायत पर पुलिस जांच के लिए इलाके में पहुंची थी। वहां से तीनों युवक भाग गए, फिर पुलिस रेड के लिए उक्त आरोपियों के घर गई।

इस दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया गया। फिलहाल मामले में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगा। पुलिस ने मौके पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में 4 पुलिस मुलाजम घायल हो गए है। फिलहाल मामले के कार्रवाई जारी है।












