
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान वय वंदना योजना दिल्ली में लागू कर दी गई है। दिल्ली में रहने वाले 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का मुफ्त ईलाज के लिए इस योजना के तहत प्राप्त हेल्थ कार्ड से किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकेंगें।

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री व सांसदों की उपस्थिति में आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत की गई और कुछ बुजुर्गों को हेल्थ कार्ड भी जारी किए गए। इस योजना के तहत 70 वर्ष का उससे अधिक आयु के हर बुजुर्ग को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।












