Monday, October 12, 2026
Home Himachal ऊटपुर 13वें विशाल माँ भगवती जागरण में भेंटों पर खूब झूमे श्रद्धालु 

ऊटपुर 13वें विशाल माँ भगवती जागरण में भेंटों पर खूब झूमे श्रद्धालु 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति (माँ दुर्गा मंदिर एवं भवन द्वारा  ऊटपुर, जिला हमीरपुर में  13वां विशाल माँ भगवती जागरण भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह पावन आयोजन ऊटपुर के भक्तों के बीच अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ हर साल  मनाया जाता है। जागरण की शुरुआत माँ ज्वाला जी की ज्योति प्रज्वलित करने के साथ हुई। इस भव्य आयोजन में भक्ति संगीत के अद्भुत प्रस्तुतियों के लिए बिजेश्वरी म्यूजिकल ग्रुप (आलमपुर साई) और स्टार ग्रुप ऑर्केस्ट्रा अपने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य भजन गायक संजीव राणा, कुमार संजय, और दीप शिक्षा  ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया। 

Advertisements

भजनों, भेंटों और बाबा बालक नाथ के धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमते नजर आए। इसके अतिरिक्त, दीप मुस्कान आर्ट ग्रुप और कुल्लू की आकर्षक झांकियां इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश चंद, महासचिव सुबेदार किकर सिंह ठाकुर, और माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति, ऊटपुर के सभी कोर सदस्यों ने  इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here