Sunday, November 1, 2026
Home Latest जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान खतरनाक अपराधी को किया गिरफ्तार

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान खतरनाक अपराधी को किया गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। नशा तस्करी और आपराधिक तत्वों के खिलाफ चल रहे निरोधात्मक अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान एक खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 पिस्तौल सहित 17 राउंड बरामद किए।सीनियर पुलिस अधीक्षक सुपरडेंट जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गुरुवार को जालंधर ग्रामीण की एक टीम गांव अमानतपुर मोड़ पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान बिधिपुर रेलवे फाटक की तरफ से एक युवक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर आया। जब पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी और मोटरसाइकिल को मकसूदां की तरफ भगा कर ले गया। एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस पार्टी ने आरोपियों का पीछा किया, जो गांव सूरा स्थित एक सुनसान ग्लूकोज फैक्ट्री में घुस गए। जब पुलिस पार्टी ने वाहन से उतरने के लिए खिड़की खोली तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी पर गोलियां चला दीं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान साजन नैय्यर पुत्र विजय नैय्यर निवासी मोहल्ला छोटा हरिपुरा, इस्लामाबाद, थाना इस्लामाबाद, जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने और डराने के इरादे से 3 गोलियां चलाईं। आरोपियों के पास से कुल 3 पिस्तौल और 17 जिंदा राउंड बरामद किए गए है।

Advertisements

जबकि पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में 2 गोलियां चलाईं। एसएसपी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साजन नैय्यर के खिलाफ थाना मकसूदां जालंधर देहात पुलिस ने धारा 109,132,221 बीएनएस, 25 (1) (ए) (6), (7), (8)-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, गिरोहबंद नशीले पदार्थो की तस्करी तथा खतरनाक अवैध हथियारों की आपूर्ति से संबंधित कुल 20 मामले दर्ज हैं। उपचार से छुट्टी मिलने के बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गहन पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खतरनाक हथियार कहां से आए, उसने उनसे क्या अपराध किए और वह और कौन से अपराध करने की योजना बना रहा था। उल्लेखनीय है कि जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सीनियर पुलिस सुपरडेंट हरविंदर सिंह विर्क और सरबजीत राय (पुलिस अधीक्षक जांच) के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों में कई नशा विरोधी अभियान चलाए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here