Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh जन सेवा के लिए मोहाली के फेज 11 में नए कार्यालय का...

जन सेवा के लिए मोहाली के फेज 11 में नए कार्यालय का किया गया उद्घाटन: बलबीर सिद्धू

मोहाली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने लोक कल्याण को ध्यान में रखते हुए आज गुरू साहिब के आशीर्वाद से फेज 11, मोहाली में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृतज्ञता स्वरूप श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया गया, तत्पश्चात गुरबाणी कीर्तन का गायन किया गया। उन्होंने नये कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से और अधिक निकटता से जुड़ने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भी वादा किया। लोगों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए सिद्धू ने कहा, ”यह कार्यालय जनसेवा का केंद्र बनेगा और सभी वर्ग के लोगों के लिए हर समय खुला रहेगा।” सिद्धू ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और उनका यह कार्यालय भी लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का केंद्र बनेगा।”

Advertisements

इस अवसर पर मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, मोहाली से कांग्रेस पार्टी के पार्षद, नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। सिद्धू को बधाई दी और साथ मिलकर काम करने और कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने का वादा किया। सिद्धू ने अंत में मोहाली के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “हम हमेशा अपने लोगों की सेवा के लिए मौजूद रहेंगे और हर समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी मोहाली और पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, हमने सेवा की है, सेवा कर रहे हैं और हमेशा अपने लोगों की सेवा करते रहेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here