
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। एलओसी और भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की सेना की तरफ से गोलियां चलाई जा रही है। जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती कस्बे में पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलाबारी में वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में नागरिक के घरों को नुकसान पहुंचा।


जम्मू-कश्मीर के एक सीमावर्ती गांव के एक स्थानीय ने कहा, “कल रात जब हमने अपनी दुकान बंद की, तो गोलाबारी शुरू हो गई। आज सुबह मैंने देखा कि मेरी दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ये बहुत ही बुरा हुआ है। यह मान लीजिए एक तरह से नागरिकों की लक्षित हत्या जैसा है।”













