Tuesday, October 6, 2026
Home Education CBSE Board 10वीं Results: दून पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

CBSE Board 10वीं Results: दून पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.बी.एस.ई. बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें दून पब्लिक स्कूल होशियारपुर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। तीन छात्र-छात्राओं का परिणाम 90% से ऊपर रहा। इस स्कूल की छात्रा तृष्या सहगल ने 93% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल के छात्र अरमान शर्मा ने 91.2% अंकों के साथ दूसरा स्थान और छात्रा शिवांगी ने 90% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

स्कूल का नाम गौरवान्वित करने के लिए ये छात्र तथा कक्षा के अन्य छात्र-छात्राएँ भी बधाई के पात्र हैं। स्कूल की प्रिंसिपल रूचिका छाबड़ा तथा स्कूल मैनेजमेंट के माननीय सदस्यों ने दसवीं कक्षा के इन छात्र-छात्राओं को, उनके गर्वित माता-पिता को तथा इन्हें पढ़ाने वाले अध्यापक-अध्यापिकाओं को बहुत-बहुत बधाई दी और इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here