Monday, October 19, 2026
Home Latest फ्लैट का छज्जा गिरने से मामा-भांजे की मौत, 1 घायल

फ्लैट का छज्जा गिरने से मामा-भांजे की मौत, 1 घायल

गाजियाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। गाजियाबाद के तुलसी निकेतन सोसायटी स्थित फ्लैट का छज्जा गिरने से मामा और भांजे की मौत होने का मामला सामने आया है। बताय जा रहा है कि भारती अपने पांच वर्षीय बेटे वंश के साथ मायके आई थी और वंश अपने मामा आकाश के साथ पड़ोस में स्थित दुकान से चॉकलेट लेने गया था। इसी दौरान अचानक दुकान के ऊपर का छज्जा गिर गया। छज्जे का मलबा दुकान के ऊपर लगे टीन शेड को तोड़ते हुए नीचे गिर गया, जिसमें 3 लोग दब गए।

Advertisements

छज्जा गिरने से आकाश और वंश समेत दुकानदार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों के तुरंत अस्पताल दाखल करवाया जहां डाक्टरों ने आकाश और वंश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आकाश और वंश की मौत की खबर सूनकर परिजनों में शोक की लहर पैदा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here