
महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के रत्नागिरि में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार पालघर जिले के नालासोपारा से देवरुख शहर जा रही थी और रास्ते में कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सूखी जगबुडी नदी में जा गिरी। हादसे में 3 महिलाएं और 2 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए।

कार सूखी नदी में गिरने के बाद चट्टानों से जा टकराई, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना कती सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किए और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया, यहां उनका ईलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












