
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है। सैफुल्लाह भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा था। वह नेपाल में आतंकी संगठन चलाता था। मुख्य रूप से लश्कर की आतंकी गतिविधियों के लिए कैडर और धन मुहैया कराने का काम करता था। नेपाल में भी वह कई बार लश्कर की आतंकी गतिविधियों का नेतृत्व करता रहा। कथित तौर पर वह नेपाल के रास्ते लश्कर के आतंकियों को भारत में घुसाता था।

इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों को मारा था तब भी पाकिस्तान ने राजकीय सम्मान दिया था। तब सेना के अधिकारी भी आतंकियों के जनाजे में थे, जिसका भारत ने पूरी दुनिया के सामने विरोध किया था। प्राप्त जानकारी मुताबक हाल ही में, खालिद ने अपना ठिकाना बदल लिया था। वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के मतली में इन दिनों रह रहा था। वहां, वह लश्कर-ए-तैयबा और उसके मुखौटे संगठन जमात-उद-दावा के लिए काम करता रहा, जिसका मुख्य ध्यान आतंकी अभियानों के लिए भर्ती और फडिंग पर था। हालांकि, अज्ञात हमलावरों ने उसे वहां भी ढूंढ लिया और उसकी हत्या कर दी।












