
तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु के मदुरै जिले में बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां भारी बारिश के कारण एक घर की दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले बारिश की वजह से घर की बिजली कट गई थी। पूरे घर में अंधेरा था, इसलिए अम्मा पिल्लई घर के गेट पर बैठी हुई थीं और अपनी पड़ोसन वेंगट्टी से बात कर रही थीं। तभी अचानक घर की दीवार गिर गई, जिसके मलबे के नीचे वेंगट्टी, अम्मा पिल्लई और उनके पोते वीरमणि दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।











