
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नामधारी होनहार छात्र प्रतिस्पर्धा में छाए। जिसमें भजन कौर और दिलप्रीत सिंह ने भाग लिया । यह नामधारी राज्य प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। इसमें बहुत सारी गतिविधियां शामिल थी। हमारे छात्रों ने बहुत सारी प्रतियोगिता में भाग लिया और उसमें जीत हासिल की। जैसे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भजन कौर ने तीसरा और दिलप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में दिलप्रीत सिंह ने दूसरा और भजन कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीवान लगाना प्रतियोगिता में भजन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में भजन ने पहला स्थान और दिलप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में भजन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

शुद्ध गुरबाणी वाचन में भजन ने दूसरा और दिलप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशक श्रीमती गुरप्रीत माथुर ने कहा कि कोई भी अवसर कहीं से भी छात्रों को मिले तो छात्रों को उसका लाभ उठाना चाहिए और भाग लेना चाहिए ताकि उनका मानसिक और बौद्धिक विकास हो सके। जब कोई अपने दायरे से बाहर निकाल कर किसी प्रतियोगिता में भाग लेता है तो उसका सही मूल्यांकन हो पाता है। और पता चलता है कि बच्चा कितना काबिल है। उप प्रिंसिपल श्रीमती भूपिंदर कौर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने बहुत शानदार प्रदर्शन दिया है। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अपने समग्र व्यक्तित्व को निखारने के लिए छात्र कोशिश करते रहे।












