
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के सीमावर्ती जिले होशियारपुर में मातृ शक्ति द्वार ऑनलाइन सामान सप्लाई करने वाली विदेशी कंपनियों के बहिष्कार में एक रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। स्वावलंबी भारत अभियान के बैनर तले भवानी नगर कम्यूनिटी हाल में जिला पूर्णकालिक सौरव तिवाड़ी की अध्यक्षता में मातृ शक्ति ज्योति शर्मा ने कहा कि जब से उनके क्षेत्र में ऑनलाइन व्यापार करने वाली कुछ विदेशी कंपनिया आई है, तभी से कारोबार ठप्प हो गया है।

नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक प्रसिद्ध समाज सेवी प्रमुख व्यवसाई राजीव महाजन ने कहा कि विदेशी कंपनिया लुभावने वायदें करके ग्राहकों के अपनी तरफ आकर्षित करती है। पहले प्रोडक्ट के दाम काफी कम दिखाकर उस पर छूट का प्रलोभन देकर कंपनिया ग्राहको को फंसाती है, जबकि बाद में सामान की गुणवत्ता से समझौता करके उन्हें सही सामान नहीं पहुंचाती और कई बार तो फर्जी सामान ही ग्राहकों को सप्लाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियो का संताप छोटे दुकानदार को झेलना पड़ रहा है और हालात ऐसे बन चुके है कि कई बार तो दुकानदार का बिजली का बिल, नौकर का वेतन सहित दुकान का किराया भी नहीं निकलता है। इस मौके पर ज्योति, सोनू शर्मा, अमित शर्मा, नीलम शर्मा, अनूप व अन्य उपस्थित रहे।











