Monday, October 19, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर ने पंचायती ज़मीन से अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने पंचायती ज़मीन से अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत जमीनों से अवैध कब्जे जल्द से जल्द हटाए जाएं। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, सभी एसडीएम और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बीडीपीओ को पंचायती जमीनों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए संबंधित विभागों के साथ तालमेल करके तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। डा. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा गांवों में ठोस, तरल तथा प्लास्टिक कचरे के निपटान से संबंधित प्रोजेक्टों समेत कम्युनिटी सेनिटेशन कंपलैक्सों के चल रहे प्रोजेक्टों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए तथा परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करने को कहा। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ मुहिम के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांवों में मॉडल खेल मैदान बनाने के काम की समीक्षा करते हुए डा.अग्रवाल ने खेल मैदानों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को खेल मैदानों की ओर आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने गांवों में पार्कों का निर्माण तथा छप्पडो की व्हाइटनींग और डीसिटलिंग जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here