Monday, October 19, 2026
Home Latest पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में चलाया...

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में चलाया जागरूकता अभियान

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने और इसके स्थायी विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा ‘ कोबैट प्लास्टिक प्रदूषण’ थीम के तहत जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों के हिस्से के रूप में, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय-1 द्वारा एएक्सआई संदीप कुमार के नेतृत्व में मे/स ओम पल्प प्रोड्यूस (बायोडिग्रेडेबल टेबलवेयर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) के सहयोग से बस स्टैंड जालंधर में जागरूकता अभियान चलाया गया।

Advertisements

अभियान के दौरान एसडीओ मनप्रीत सिंह जौड़ा और मनविंदर सिंह हुंदल ने दुकानदारों, रेस्टोरेंट मालिकों और यात्रियों सहित आम जनता को एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प जैसे बायोडिग्रेडेबल टेबलवेयर के बारे में शिक्षित करके पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करके पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here