
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। विजिलेंस विभाग ने रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा और उनके घर को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रमन अरोड़ा पर आरोप लगाया है कि वह नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से आम नागरिकों को झूठे नोटिस भिजवाता था और फिर उन नोटिसों को खत्म करवाने के बदले उनसे पैसे वसूलता था। बता दे कि इस मामले में उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज है जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने उनके घर पर छापेमारी की और उन्हे हिरासत में ले लिया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी। यह मामला पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकता है और भगवंत मान सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दर्शाता है। फिलहाल विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।












