Monday, October 5, 2026
Home Crime गैंगरेप मामले में जमानत मिलने पर आरोपियों ने रोड शो निकालकर मनाया...

गैंगरेप मामले में जमानत मिलने पर आरोपियों ने रोड शो निकालकर मनाया जश्न, लोगों में रोष

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के हावेरी में हनागल गैंगरेप मामले में 7 आरोपियों ने जमानत मिलने के बाद रोड शो निकालकर जश्न मनाया है। बताया जा रहा है कि हावेरी यह रोड शो जेल से शुरू हुआ था और 5 वाहनों और 20 से ज्यादा समर्थकों के काफिले के साथ मुख्य सड़कों पर निकला गया। यह वीडियो में आरोपी मुस्कुराते और विजय चिह्न दिखाते नजर आए, जिसकी लोगों ने कड़ी निंदा की। मिली जानकारी 26 साल की पीड़िता अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखती है और वह 40 वर्षीय कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के ड्राइवर के साथ लंबे समय से रिश्ते में थी। दोनों अलग-अलग धर्मों से थे। 8 जनवरी 2024 को पीड़िता हनागल में एक होटल में रुकी थी और आरोपियों ने महिला को होटल से घसीटकर जंगल में ले जाया गया और 7 लोगों ने उसको दरिंदगी का शिकार बनाया।

Advertisements

पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया। 11 जनवरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान के बाद गैंगरेप के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने कुल 19 लोग को गिरफ्तार किया था। जिनमें 12 को 10 महीने पहले जमानत मिल चुकी थी। 7 मुख्य आरोपियों को कई महीनों तक हिरासत में रखा गया था। पुलिस जांच में डीएनए, सीसीटीवी और 80 गवाहों के बयान शामिल थे, लेकिन अदालती कार्यवाही के दौरान पीड़िता की असफल पहचान ने अभियोजन को कमजोर किया। जमानत के बाद रोड शो ने मामले को फिर से चर्चा में ला दिया और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here