
असम (द स्टैलर न्यूज़)। असम से एक दिलदहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहा जंगल में कुछ लोगों ने रॉयल बंगाल टाइगर को बेहरमी से मार डाला। इतना ही नहीं बेरहम लोग उसके पंजे व दांत काटकर ट्राफी के रुप में अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि टाइगर की खाल भी छील ली गई। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की।

वन अधिकारियों का कहना है कि वह इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है। गौरतलब है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत ऐसी गतिविधियां गंभीर अपराध मानी जाती है, जिसके लिए सात साल की सजा और भारी जुर्माना अदा करना होता है।












