
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सहायक इंजीनियर राजीव जसवाल उपमंडल होशियारपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को 66 केवी सब-स्टेशन नसराला से जरूरी मेंटेनेस कारण 11 केवी फीडर बंद रहेंगें।

जिस कारण 11 केवी होशियारपुर रोड, 11 केवी जालंधर रोड फीडर, 11 केवी बाला जी फीडर, 11 केवी आनंद फीडर, 11 केवी ककड़ कंप्लैक्स फीडर, 11 केवी रोटावेटर फीडर, 11 केवी टांडा रोड फीडर व 11 केवी पियालां फीडर (शेयड फीडर) अधीन सभी इंडस्ट्रीयल फीडर, नसराला, चक्क गुजरां, हैदरोवाल, गांव नियाड़ा, डगाणा कलां की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।










