Monday, October 12, 2026
Home Crime पूर्व फौजी ने काटा अपनी पत्नी का सिर, आपसी विवाद कारण दिया...

पूर्व फौजी ने काटा अपनी पत्नी का सिर, आपसी विवाद कारण दिया घटना को अंजाम

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के बक्सर जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। जहां पर एक पूर्व फौजी ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की सिर काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव का है। मृतका की पहचान उर्मिला देवी (55 वर्षीय) के रूप में हुई है।

Advertisements

आरोपी का नाम कपिलमुनि सिंह है, जो सेना में नौकरी करके रिटायर हो चुका है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। इस दौरान कपिल मुनि सिंह ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी उर्मिला देवी की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here