
फगवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। फगवाड़ा में दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई है। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित नजदीकी गांव रिहाणा जट्टां एचडीएफसी बैंक में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि 3 लुटेरे गाड़ी में सवार होकर आए और गन प्वाइंट पर बैंक से कैश लूट कर फरार हो गए।

इस संबंधी जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि उन्हें बैंक के कर्मी का फोन आया था कि बैंक के अंदर लूट हो गई है। लूट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंधी जानकारी सिटी फगवाड़ा एसपी रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि उन्हें बैंक में लूट की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बैंक कर्मियों के मुताबिक करीब 38-40 लाख रुपए की लूट हुई है।












