Sunday, October 11, 2026
Home Education किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा जरुर दी जाएः डीईओ...

किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा जरुर दी जाएः डीईओ ललिता अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने स्कूल ऑफ इमीनेंस पुरहीरा का निरीक्षण कर वहां पर मिशन समरथ के तहत बच्चों के लेवल की चेकिंग की। इसके साथ ही उन्होंने वहां बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील की चेकिंग करते हुए इसकी गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को कहा कि बच्चों को बर्दिया जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा जरूर दी जाए। बच्चे जब भी घर से निकले अपने माता-पिता का सत्कार करके निकले और स्कूल में अपने अध्यापकों का पूरा सत्कार करें।

Advertisements

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अध्यापकों का बच्चों पर बहुत प्रभाव होता है। अध्यापक की बात बच्चे जल्द मानते हैं।  इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने स्कूल ऑफ इमीनेंस में नौवीं कक्षा में दाखिल हुए बच्चों के साथ पढ़ाई संबंधी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में उन्हें पढ़ाई से संबंधित उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान होगी।  इसलिए अब उनका कर्तव्य बनता है कि वह दिल लगाकर पढ़ाई करें और अगली कक्षाओं में अच्छे नंबर लाकर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करें।  अगर उन्हें विषय से संबंधित कोई मुश्किल पेश आती है तो वह किसी भी समय अपने अध्यापक के साथ संपर्क साथ सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें स्कूलों में मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों में किसी भी सुविधा की कमी नहीं है।  सरकार द्वारा शिक्षा से संबंधित पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर स्कूलों को दिया गया है।  अध्यापक भी दिल लगाकर बच्चों को मेहनत करवाते हैं।  अब बच्चों का भी फर्ज बनता है कि वह रोज का काम रोज करें तथा किसी भी काम को पेंडिंग ना रखें ताकि उन्हें किसी भी तरह की पढ़ाई से संबंधित मुश्किल ना आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here