Monday, October 19, 2026
Home Latest तलवाड़ा ब्लाक के कई गांवों के लोग हिमाचल सीमा पर लगे टोल...

तलवाड़ा ब्लाक के कई गांवों के लोग हिमाचल सीमा पर लगे टोल प्लाजा से परेशान

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-प्रवीण सोहल। युवा समाजसेवी अंकित राणा के नेतृत्व में रामगढ़-अमरोह एरिया के लोगों साथ बैठकें आयोजित कर साथ में हिमाचल सीमा पर लगे टोल प्लाजा (प्रवेश शुल्क) से पंजाब के करीब एक दर्जन गांवों के बाशिंदों को पेश आ रही समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। इन बैठकों में समस्याओं के समाधान हेतु पंजाब-हिमाचल की सरकारों के कानों तक अपनी मांगों संबंधी आवाज बुलंद करने हेतु 5 जून को प्रदर्शन का फैसला किया गया। अंकित राणा ने बताया कि तलवाड़ा-दौलतपुर मुख्यमार्ग पर भटोली के पास हिमाचल प्रदेश सीमा पर टोल प्लाजा (प्रवेश शुल्क) बैरियर स्थापित है। इस बैरियर से होकर हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वाले वाहनों के चालकों से तह शुल्क लिया जाता है। बैरियर से पंजाब प्रदेश की तरफ भटोली, संधानी, भव्नोउर, झरेड़ा, खम्ता-पत्ती, मीटिंग के वाद बातचीत करते अंकित राणा।
‎
‎रामगढ़, करटोली, नंगल खनोडां, अमरोह, बटबाड़ा, अलेरा, धर्मपुर, मंगूमैरा सहित एक दर्जन गांव ऐसे हैं जिनके बाशिंदों को शॉपिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य बाजार दौलतपुर निकट पड़ता है। उन्होंने कह कि वैसे भी इन गांवों लोगों की ज्यादातर रिश्तेदारियां बेरियर के पार हिमाचल प्रदेश के 10-15 किलो मीटर के दायरे में पढ़ते गांव मावा कोहलां, मावा चलेट, घनारी, अंब, मुबारकपुर, गगरेट, अंवोआ, अम्बोटा, दियोली, नंगल, बनेढा, पनजावर, पिरथीपुर, डंगोह व सघनई में हैं। अमूमन तौर पर सुख दुःख के वक्त पंजाब-हिमाचल सीमा के आर-पार लगभग 15 किलोमीटर घेरे में आते लोगों को अपने रिश्तेदारों व अन्य सगे संबंधियों से मिलने आना-जाना बना रहता है। इसलिए हिमाचल में जाने हेतु पंजाब के साथ लगते उक्त गांवों के लोगों से भी वाहन शुल्क लिया जाता है, जो कि नहीं लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर अश्वनी सरपंच रामगढ़, सुनील परमार, विनय कुमार, संजय कटोच, पंकज, नवीन डडवाल, अमित राणा, कुलविंदर काका, पुष्पिंदर सिंह, संजू करटोली आदि

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here