Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur मॉक ड्रिल: हवाई हमले की संभावित स्थिति में आपातकालीन रणनीति का किया...

मॉक ड्रिल: हवाई हमले की संभावित स्थिति में आपातकालीन रणनीति का किया प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन की सतर्कता नीति के तहत मंगलवार को डी.ए.वी. कॉलेज, होशियारपुर में सिविल डिफेंस संबंधी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में हुई इस ड्रिल में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के एन.सी.सी. और एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया। मॉक ड्रिल में हवाई हमले के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान होम गार्ड, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, पंजाब पुलिस और कई एन.जी.ओज़ ने अपनी भूमिकाएं कुशलता से निभाई। पंजाब होमगार्ड्स के अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। ड्रिल के समापन पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि यह अभ्यास सरकार की सतर्कता नीति के तहत किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय या आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन की क्षमता और समन्वय की जांच की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक मॉडल अभ्यास है, जिससे आम जनता को डरने या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को ऐसे हालात से मानसिक रूप से तैयार करना है। उन्होंने युवाओं से सरकारी निर्देशों का पालन करने और जागरूकता अभियानों में सहयोग देने की अपील की। इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, 12 पंजाब एन.सी.सी., पुलिस और होम गार्ड के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभ्यास के दौरान आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की भी समीक्षा की गई। एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर ने मॉक ड्रिल का संचालन किया। पंजाब पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड के सहयोग से यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर तहसीलदार लारसन सिंगला, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस लोकेश पुरी समेत अन्य अधिकारी और वालंटियर्स भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here