
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 220 के.वी होशियारपुर सब स्टेशन से चलते 11 के.वी पिपलांवाला फीडर की जरुरी मरम्मत के चलते 19 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जिससे गोकल नगर, कीर्ती नगर, दशमेश नगर, नियाड़ा रोड, पिपलांवाला, रणजीत नगर, रूप नगर, आईटीआई, न्यू मंडी गोकल नगर, गोबिंद नगर, पंजाब एनक्लेव, प्रीत नगर, लाईब्रेरी चौक आदि एरिया की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस संबंधी जानकारी राजीव जसवाल सहायक कार्यकारिणी इंजीनियर सब अर्बन उपमंडल होशियारपुर ने दी।













