
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ईद-उल-अजहा की नमाज़ जालंधर रोड पर स्थित ईदगाह में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से अदा की गई। इस अवसर पर बोलते हुए इंतजामिया जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी के प्रधान खुर्शीद अहमद ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है । उन्होने सभी को ईद की मुबारबाद देते हुए कहा कि हमारे सभी धार्मिक त्योहार हमें आपस में सौहार्द और प्रेम पूर्वक अमन के साथ रहना सिखाते हैं।

हम सभी को हिंसा को त्याग कर अपनी ऊर्जा समाज और देश भलाई के कामों में लगानी चाहिए। इसी में समस्त मानवता का कल्याण है। इस अवसर पर साबिर आलम, मोहम्मद सलीम, रियाज़ अंसारी, खलील अहमद, मोहम्मद असलम, चांद मोहम्मद, जैदी मलिक, प्रिंस, मोहम्मद हसन, सादिक, इकबाल, दस्तार अंसारी, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद चांद, मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित थे।











