Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में ’’भगत सिंह का जन्मदिवस’’ मनाया गया

सरकारी कॉलेज में ’’भगत सिंह का जन्मदिवस’’ मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. गगनदीप चीमा की अध्यक्षता में रैड रिबन क्लब के इंचार्ज तथा वाईस प्रिंसीपल विजय कुमार, हिस्टरी विभाग फाईन आर्टस विभाग तथा एन.एस.एस. विभाग के स्टाफ मैंबरों के सहयोग के साथ ’’स.भगत सिंह जी का जन्म दिवस ’’ मनाया गया जिसमें कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ.गगनदीप चीमा, वाईस प्रिंसीपल विजय कुमार तथा हिस्टरी विभाग के असिस्टैंट प्रोफैसर रणजीत कुमार ने उनको फूल भेंट करके याद किया।

Advertisements

इसके बाद प्रिंसीपल जी ने उनके जीवन के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि हमें ऐसे देश भगतों को हमेशा ही याद रखना चाहिये क्योंकि उनके कारण ही हम आज़ादी का सुख मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि स.भगत सिंह द्वारा बताये गये रास्ते पर चलना ही हमारी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके इलावा तनवीर कौर, जीया, रक्षित, आर्ची शर्मा, हरमनप्रीत कौर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। फाईन आर्टस के विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर स.भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज के वाईस प्रिंसीपल विजय कुमार ने अंत में सभी का धन्यवाद करते हुये कहा कि हमें भी देश भगतों तथा महापुरूषों के बताये हुये रास्ते पर हमेशा ही चलना चाहिये तब ही हम दिवसों को मनाने के मकसद में कामयाब हो सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ मैंबरों के इलावा भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here