
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वरों की देवी भारत रत्न लता मंगेशकर का 96वां जन्म दिवस एलायंस क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 तथा होशियारपुर के संगीत प्रेमियों की ओर से स्थानीय होटल शिराज़ रिजैंसी में ’’एक संगीतक शाम’’ का आयोजन किया गया जिसके मुख्य मेहमान अविनाश राये खन्ना पूर्व एम.पी.थे।इस अवसर पर एैली एम.जमील बाली, डॉ.हरजिन्दर सिंह ओबराये, एैली एडवोकेट एस.पी.राणा, लैफ्टिनैंट जनरल जे.एस.ढिल्लों, एैली अशोक पुरी, प्रो.हरजिन्दर पाल अमन, बलराज सिंह, विवेक साहनी तथा गायक नील कमल विशेष तौर पर पहुंचे। इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली. रमेश कुमार तथा एैली एडवोकेट बन्दना राणा थे।

लता मंगेशकर के जन्म दिवस पर की गई इस ’’एक संगीतक शाम’’ की शमां रौशन मुख्य मेहमान अविनाश राय खन्ना जी के साथ मुख्य गणमान्यों ने की तथा प्रोग्राम का आरंभ रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर (ऐजुकेशन) अशवनी कुमार दत्ता जी का स्वागत करने के उपरांत हुई। होशियारपुर के संगीत जगत में सरकारी कॉलेज तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं का विशेष सहयोग है। आज के प्रोग्राम में संगीत की छात्रा डेज़ी राये, सिमरन तथा प्रभजोत कौर के साथ सतीश सिल्ली उप्पल ने लता मंगेशकर के विश्व विख्यात गीतों को गाकर समय बांधा। इस अवसर पर बलराज सिंह, नील कमल, कुमार विनोद तथा सरकारी कॉलेज होशियारपुर के संगीत विभाग के मुखी हरजिन्दउर पालअमन ने संगीतक हाजरियां लगवाईं। इस अवसर पर मुख्य मेहमान अविनाश राय खन्ना जी ने होशियारपुर के संगीत जगत की प्रसिद्ध शख्सियतों को सम्बोधन करते हुये कहा कि डॉ.एम.जमील बाली, डॉ. हरजिन्दर ओबराये फिल्म कलाकार/निर्देशक अशोक पुरी तथा एलायन्स क्लब की ओर से समय-समय पर इस तरह के प्रोग्राम करके समाज की संगीतक भूख को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें समाज में किसी न किसी तरह ज़रूरतमंद लोगों को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने लता मंगेशकर के बारे में बोलते हुये कहा कि यह संगीत की देवी भारत रत्न हमारे देश का ही नहीं बल्कि विश्व संगीत का एक अहम स्तम्भ है।
तीन घंटे के इस संगीतिक प्रोग्राम में संगीत की छात्रा डेज़ी, सिमरन, प्रभजोत, नील कमल, कुमार विनोद, बलराज सिंह तथा प्रो. हरजिन्दर पालअमन जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम के अन्त में एैली. एडवोकेट बन्दना राणा ने एलायन्स क्ल्ब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 तथा होशियारपुर के संगीत प्रेमियों की ओर से समूह कलाकारों तथा दर्शकों का धन्यवाद किया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिये प्रो. दलजीत राये, जगवीर जस्सल, एडवोकेट रघूवीर सिंह टेरकियाणा, रोटरी क्लब के प्रधान अवतार सिंह, विश्व विख्यात भाई साहिब भाई अवतार सिंह, संधु वरिन्दर सिंह प्रहार, रेनबो कल्चरल सोसायटी के प्रिंसीपल ए.एस.टाटरा तथा सभ्याचार बचाओ क्लब के जंडा सिंह, का विशेष योगदान रहा।











