Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्षों में 27 करोड़...

गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्षों में 27 करोड़ लोगों का अत्यधिक गरीबी रेखा से बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता दीक्षा सुधु द्वारा जारी प्रेस नोट में विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि मोदी सरकार के 11 वर्ष गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों तथा किए गए कार्यों के फल स्वरुप 27 करोड लोगों का  गरीबी रेखा से बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि से के साथ जाना जाएगा 2011-12 में देश की 27% से अधिक आबादी अत्यधिक गरीबी रेखा की श्रेणी में थी तथा 2022-2023  तक यह आंकड़ा घटकर अब केवल 5% के करीब रह गया है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालते ही गरीब कल्याण के लिए 90 करोड लोगों को मुफ्त राशन चिरंजक करोड लोगों को जन धन खाते 11 करोड लोगों के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन 12 करोड लोगों के लिए शौचालय 5 करोड लोगों के लिए घर आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाने शुरू कर दी थी।

Advertisements

जिससे लोगों में खुशहाली का संचार शुरू हो गया इतना ही नहीं यह आंकड़ा विश्व बैंक के द्वारा अत्यधिक गरीबी के लिए निर्धारित की गई बढ़ी हुई राशि के बावजूद हासिल हुआ है। सुबोध ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बिल्कुल ही स्पष्ट है सबका साथ सबका विकास के नारे के अंतर्गत के नारे के अंतर्गत उन्होंने गरीब कल्याण के हित में  अतअधिक कार्य किए हैं जो आजादी के दौरान पिछले 70 वर्ष में नहीं किए गए। इसके अतिरिक्त  गरीब लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का मुफ्त लाभकरोड़ो लोग  उठा चुके हैं तेजी से बढ़ता हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर भी गरीबों को घटाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम  साबित हो रहा है। श्री सूद ने कहा कि इस गति से अगर आगे बढ़ते रहे तो प्रधानमंत्री मोदी के  2047 तक विकसित भारत को संकल्प को हमारा देश बड़ी आसानी से पूरा कर लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here