Tuesday, October 6, 2026
Home Crime सौरव जिंदल उर्फ सौबी गैंग का गुर्गा रांझा 2 पिस्टल 32 बोर...

सौरव जिंदल उर्फ सौबी गैंग का गुर्गा रांझा 2 पिस्टल 32 बोर एवं 1 पिस्टल 9एमएम सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर पुलिस ने सौरव जिंदल उर्फ सौबी गैंग के एक गुर्गे को नाजायज असले सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी आयोजित पत्रकारवार्ता में एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने इसी साल 7 मई को साहिलप्रीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी4 गांव किला बरुन थाना सदर से 149 ग्राम हैरोइन बरामद करके उसे गिरफ्तार किया था तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Advertisements

इस मामले की जांच में सामने आया कि साहिलप्रीत को सौरव जिंदल उर्फ सौबी पुत्र जसवीर सिंह उर्फ काका गुज्जर निवासी कीर्ती नगर थाना माडल टाउन, हाल निवासी अमेरिका अपने साथियों हेमंत तथा नीरज कुमार उर्फ रांझा के माध्यम से हैरोइन सप्लाई की जाती थी। इस मामले में सीआईए स्टाफ पुलिस ने हेमंत पुत्र अजय कुमार निवासी 16 लिंक रोडड, अबादपुर थाना डिवीजन नंबर 6, जालंधर को एक देसी पिस्तौल, 1 कारतूस सहित गिरफ्तार करके उसके खिलाफ 14 मई को मामला दर्ज किया था। इसी मामले में नामजद आरोपी नीरज कुमार उर्फ रांझा पुत्र सुरिंदरपाल निवासी हरदोखानपुर, थाना माडल टाउन, हाल निवासी बंजरबाग, थाना सदर होशियारपुर को 14 जून को गिरफ्तार करके उसके पास से 2 पिस्टल 32 बोर एवं 1 पिस्टल 9एमएम (गलोक) बरामद करने में सफलता हासिल की है।

एसएसपी ने बताया कि जांच में पाया गया कि हेमंत तथा नीरज विदेश में बैठे सौरव जिंदल के कहने पर गैंग बनाकर होशियारपुर में काफी समय से पैसे कमाने के इरादे से नशा एवं असला सप्लाई करने का धंधा करते थे। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ दर्ज मामले में संगीन धाराओं 25(6) असला एक्ट तथा धारा 111 बीएनएस की बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि इस गैंग से जुड़े और लोगों की पहचान एवं तलाश के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि रांझा के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here