
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया की फ्लाइट संचालन में लापरवाहियों को देखते हुए कड़ा कदम उठाया है। DGCA ने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह तीन अधिकारियों को तुरंत उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटा दे, जो चालक दल (क्रू) की समय-सारणी और ड्यूटी निर्धारण (रोस्टरिंग) से जुड़े काम देख रहे थे। यह कार्रवाई एअर इंडिया की उड़ानों में नियमित संचालन मानकों के उल्लंघन के बाद की गई है।

DGCA का मानना है कि इन अधिकारियों की लापरवाही से फ्लाइट्स तय समयसीमा से अधिक देर तक चलाई गईं, जिससे सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए। DGCA ने न सिर्फ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है, बल्कि एअर इंडिया को यह भी निर्देश दिया है कि इनके खिलाफ बिना देर किए आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाए। नियामक ने कहा है कि इस कार्रवाई का परिणाम 10 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट के रूप में भेजा जाए।











