
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के गोपालगंज में बच्चों से भरी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी मुताबिक निर्मला कैथोलिक की बस बच्चो को स्कूल लेकर जा रही थी इस दौरान जब बस गोपालगंज नगर के कोहवा नज़दीक राजमार्ग पहुंची तो बस औऱ तेज़ रफतार ट्रक की भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में सवार 20 बच्चों में से 9 बच्चो सहित बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे दौरान बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल दाखल करवाया जहां उनका इलाज़ चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने कंटेनर और बस को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












