
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। तरनतारन के विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल का असामयिक निधन पूरे पंजाब के लिए और तरनतारन की जनता के लिए बहुत दुखद है। एमएलए बनने से पहले डा. के रूप में सरकारी अस्पताल में सेवा करते हुए डा. सोहल ने एक अच्छे इंसान के रूप में लोगों की सेवा की। उन दिनों खेमकरण में काम करना बहुत कठिन था, क्योंकि राजनीतिक दबाव वहां अधिक सहना पड़ता है, फिर भी जब डा. सोहल को मैंने मंत्री के नाते खेमकरण भेजा तो इन्होंने खुशी से सब चुनौतियों को स्वीकार किया और वहां दिन रात मरीजों की सेवा की।

विधायक के रूप में भी डा. सोहल के क्षेत्र के लोग इनकी सेवा से बहुत संतुष्ट हैं, यह सबके लिए थे कोई विरोधी या समर्थक एक जैसा व्यवहार करते थे। डा. सोहल के निधन पर बहुत गहरा दुख हुआ। उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं और उनके परिवार को परमात्मा यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।












