
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी ने अमृतसर नार्थ से विधायक कंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उन पर पार्टी की पालीटिकल अफेयर्स कमेटी ने कार्यवाही की। उन्होंने अकाली नेता विक्रम मजीठिया पर कार्यवाही का विरोध जताया था तथा अब उनका कहना है कि मुझे मृत्यु में आनंद मिलता है।
Advertisements













