Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur सब कुछ गवा के 3 सालो के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागी...

सब कुछ गवा के 3 सालो के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागी पंजाब सरकार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि पंजाब में नशों का मुद्दा पिछले करीब 15 साल से गरमाया हुआ है तथा राजनीतिक पार्टियां जम कर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा कर,  इस का राजनीतिक लाभ ले रही हैं। नौजवानों में नशे की लानत घटने की बजाए नशे का व्यापार दिन प्रति दिन फलफूल रहा हैं। अगर सरकारी आंकड़ों की बात करें तो पिछली सरकार के समय 2020-21 में पंजाब में नशो से केबल 36 मौते हुई थी। 2021-22 में 71 मौते तथा मौजूदा सरकार के कार्यकाल 2022-23 में 159 मौते दर्ज की गई। पिछले 19 महीनों में ही 272 नौजवान नशों के कारण मौत की नींद सौ गए तथा पिछले एक पखवाड़े में यह अनुपात बढ़ कर 15 दिनों  14 मौतों तक पहुंच गया , जबकि असली आंकड़े इस से बहुत  अधिक हैं। डी. जी.पी गौरव यादव  पंजाब के अनुसार 9000 नशा तस्करों की सूची उनके पास हैं तथा 30 लाख से अधिक लोग नशा लेने के आदी हैं।  

Advertisements

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की इस समस्या का जम कर राजनीतिकरण करते हुए पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाया था कि उन की सरकार तीन या चार सप्ताह में पंजाब में नशो का पूर्ण खात्मा कर देंगी, अब जब कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के झूठे वायदो की पोल खुल चुकी हैं तथा पंजाब में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को  भी अपनी सरकार की नैया डगमगाती नजर आ रही हैं तो उन्होंने नशे के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी ता कि अपने को जनता में मुंह दिखाने योग्य बचा सके। यह तो पता नहीं कि पंजाब सरकार की इस नशो के खिलाफ मुहीम का परिणाम  कुछ निकलेगा या नहीं, पर यह बात तैय हैं कि नशो का व्यापर तथा नशों से मरने वालों की गिनती इस सरकार के कार्यकाल में तेजी से कई गुणा बढ़ी  हैं। अगर सरकार शुरू से ही जाग आती तथा ऐसे प्रयास शुरू कर देती तो शायद इतनी भारी गिनती में जा चुकी कीमती जाने बच जाती। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here