
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विद्युत उपमंडल कक्कड़ के तहत 11 केवी बजरोल फीडर की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 7 मार्च 2025 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बजरोल, लम्बर, ठोलु, पलभू, भट्टलंवर, रागडेया दी धार, बराईया दी धार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

सहायक अभियंता अंकज गुप्ता ने जनता से सहयोग की अपील की है। वहीं, यदि मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।











