Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur भगवंत मान भाजपा से मिला हुआ है, आरएसएस ने महिलाओं के हक...

भगवंत मान भाजपा से मिला हुआ है, आरएसएस ने महिलाओं के हक छीनेः वड़िंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। 29 जून को होशियारपुर में हुई कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जहां आरएसएस को आड़े हाथों लिया और निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस ने महिलाओं के हक छीनें तथा आरएसएस ने नियम बनाया कि उनकी सदस्या कोई महिला नहीं बन सकती। जबकि कांग्रेस ने मातृ शक्ति को उसके हक दिए। उन्होंने कहा कि संविधान का पालन करते हुए देश को चलाने वाली कांग्रेस ने देश के सभी वर्गों एवं धर्मों के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।

Advertisements

भाजपा पर निधाना साधते हुए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी कटाक्ष किया तथा कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी भाजपा से मिला हुआ है। भगवंत मान ने अहमद शाह अबदाली के बाद अन्नदाता के साथ जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। भगवंत मान के इशारे पर किसानों को पीटा गया, बालों से पकड़कर घसीटा गया, उनकी पगड़ियां उछाली गईं। किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों को एमएलओ ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here