Thursday, October 29, 2026
Home Latest शिराज होटल के पास नाले पर बनी सुरक्षा दीवार बारिश के पानी...

शिराज होटल के पास नाले पर बनी सुरक्षा दीवार बारिश के पानी से गिरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तड़के तीन बजे से हो रही झमाझम बारिश से जहां तापमान में कमी आई वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ शहर में जगह-जगह जलभराव से भी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के पानी से होशियारपुर के शिराज होटल नज़दीक नाले पर बनी सुरक्षा दीवार पूरी तरह टूट गई और पानी में बह गई। निगम द्वारा नाले के किनारे सुरक्षा दीवार बनाई गई थी जिससे कि रात के समय जहां से गुरजने वाले वाहन चालकों के साथ कोई अनहोनी घटना न हो।

Advertisements

इस संबंधी नगर नगम होशियारपुर के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा नाले से गुजरने के लिए अलग-अलग जगह से सुरक्षा दीवार को उखाड़ा गया था जिससे सुरक्षा दीवार पूरी तरह से कमजोर हो गई थी जिससे कि दीवार पानी का बहा सह न सकी और टूट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here