
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फगवाड़ा में हजारों की गिनती में गऊ वंश की हत्याओं पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए भाजपा नेताओं तीक्ष्ण सूद, भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गेंद ने इन गऊ हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की हैं तथा इसे घोर अपराध बताया हैं। श्री सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि अभी कुछ दिन पहले ही प्रशासन की लापरवाही के चलते होशियारपुर के हरियाणा कस्वे में दुर्घटनावश करीब दो दर्जन गौवंश मारा गया तथा सरकार ने उस कांड की भी पड़ताल नहीं कारवाई तथा ना ही कोई जिम्मेदारी तैय की हैं। फगवाड़ा में उजागर हुआ हजारों गऊ हत्याओं का मामला अंतराष्ट्रीय स्कैंडल का हिस्सा हो सकता हैं। जिसमें बड़े तस्करों तथा रोहिंग्यों की संलिप्तता बताई जा रही हैं। इस कांड पर सरकार की चुप्पी केवल आश्चर्यजनक नहीं परन्तु अत्यंत शर्मनाक हैं। श्री सूद ने कहा कि गऊमाता की सेवा हमारे सभी धर्म ग्रंथों का सार हैं।

गऊ के बगैर भारतीय सनातन संस्कृति की कल्पना भी नहीं की जा सकती गऊ के बगैर हमारी आर्थिकता भी शिथल होने वाली हैं। इसलिए गौवंश की हत्याओं को सरकार को हलके में नहीं लेना चाहिए उन्होंने कहा कि गऊ हत्याओं के रॉकेट पर भंडा फोड़ने के लिए सरकार इसकी जाँच सी.बी.आई को सौपे। जिससे सभी अपराधी तथा उनके प्रभावशाली संरक्षक सामने जायेगे व उन्हें कड़ी सजा मिल सकेगी। श्री सूद ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय गऊ सेवा के लिए बहुत से नए कार्यो शुरू किये गए परन्तु मौजूदा सरकार इन सभी कार्यों को जारी रखने में फिस्सड़ों साबित हुई हैं। जहाँ तक कि गऊ सैस की भारी रकम भी गौ सेवा के कार्य पर खर्चने की बजाए अन्य कार्यों पर बर्बाद की जा रही हैं।











