Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में “निराला साहित्य परिषद” के अंतर्गत सेमिनार और काव्य प्रतियोगिता...

सरकारी कॉलेज में “निराला साहित्य परिषद” के अंतर्गत सेमिनार और काव्य प्रतियोगिता आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर के प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा जी के नेतृत्व में हिंदी-विभाग के स्टाफ सदस्यों, एसोसिएट प्रोफेसर विजय कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर सरोज शर्मा, नीति शर्मा, तजिंदर कौर और अरुण कुमार के सहयोग से “निराला साहित्य परिषद” के अंतर्गत सेमिनार और काव्य प्रतियोगिता करवाई गई। छात्राएं निशा, सलोनी, मानसी, प्रीति सैनी, गंगावती और चमनदीप कौर ने काव्य प्रतियोगिता में भाग लिया।

Advertisements

हिंदी विभाग के अध्यक्ष विजय कुमार ने साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी-साहित्य के आधार पर विद्यार्थियों को समय के अनुसार खुद को बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को समाज में फैले शरारती तत्वों से सचेत रहने और अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त कर उस मुकाम तक पहुँचने का संदेश दिया जहाँ समाज और उनका परिवार गर्व महसूस कर सके। उन्होंने हर किसी को हिंदी साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया ताकि हमारे अतीत, संस्कारों, आदर्शों और मानवीय मूल्यों का ज्ञान प्राप्त हो सके।

छात्राओं ने विशेष रूप से कवि निराला से संबंधित नारी और समाज के विषयों पर अपने विचार कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा माँ से संबंधित कविताएँ सुनकर सभी भावुक हो गए। छात्रा चमनदीप कौर ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर सरोज शर्मा जी ने निराला की कविताओं पर प्रकाश डालते हुए सबका धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here