Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur बाजवा व लक्खी को वर्किंग कमेटी में शामिल किए जाने से वर्करों...

बाजवा व लक्खी को वर्किंग कमेटी में शामिल किए जाने से वर्करों में खुशी की लहरः रणवीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमिणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 96 सदस्यों को वर्किंग कमेटी में शामिल किया। जिसमें होशियारपुर से जतिंदर सिंह लाली बाजवा और लखविंदर सिंह लक्खी को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया, जोकि होशियारपुर जिले के लिए बहुत गर्व की बात है।

Advertisements

प्रैस विज्ञाप्ति जारी करते हुए शिरोमिणी अकाली दल के सीनियर नेता राणा रणबीर सिंह ने कहा कि लाली बाजवा व लखविंदर लक्खी ने हमेशा पार्टी के हित में काम किया है। उन्होंनें कहा कि इतने समय से पार्टी में ईमानदारी से काम करने लिए पार्टी ने इन्हें इस पद से नवाजा है। इस अवसर पर राणा रणबीर सिंह ने दोनों नेताओं को वर्किंग कमेटी में शामिल होनें के लिए बधाई दी है। इस मौके पर सतवीर सिंह बाजवा, सुखजिंदर औलख, अभीजीत सिंह, अभिराज सिंह, सहोता, विश्वबंधु, अक्षय शर्मा, हरजोत औलख व अन्यों ने भी उक्त नेताओं को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here