
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कुछ बंदूकधारियों ने यात्रियों को बसों से उतारकर गोलियां मार दी। जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त झोब नवीद आलम ने बताया कि यह घटना बलूचिस्तान के झोबू इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

उन्होंनें बताया कि हमलावरों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र देखे और क्वेटा से लाहौर जा रही बस से 9 यात्रियों को उतारकर उन्हें गोली मार दी। हालांकि, अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारी ने बताया कि सभी 9 लगो पंजाब प्रांत के अलग-अलग इलाकों के थे। उन्होंने कहा कि सभी 9 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।












